Breaking Newsछत्तीसगढ़राजनिति

रायपुर दक्षिण विधानसभा में भाजपा महासदस्यता अभियान: बूथ नंबर 18 पर बड़ी भागीदारी

रायपुर: भाजपा महासदस्यता अभियान के तहत रायपुर दक्षिण विधानसभा के सिविल लाइन वार्ड, बूथ नंबर 18 में आज विशेष सदस्यता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर पूर्व सांसद सुनील सोनी, जिला उपाध्यक्ष ललित जैसिंघ, मंडल अध्यक्ष मुकेश पंजवानी सहित कई प्रमुख नेता मौजूद रहे। अन्य उपस्थित गणमान्यों में डॉक्टर एन डी गजवानी, बॉबी खनूजा, तोषण साहू, खिलेश्वरी यादव, सुनीता तिवारी और मानसी साहू भी शामिल थे।

राष्ट्रीय स्तर पर मिल रही शानदार सफलता

भाजपा के इस सदस्यता अभियान की शुरुआत 2 सितंबर से हुई थी, और मात्र 18 दिनों में देशभर में 4 करोड़ से अधिक नए सदस्य पार्टी से जुड़ चुके हैं। इस अभियान को विशेष रूप से उत्तर प्रदेश में बड़ी सफलता मिली है, जहां से 2 करोड़ से अधिक नए सदस्य बनाए गए हैं।

भाजपा का 10 करोड़ नए सदस्यों का लक्ष्य :

रायपुर

भाजपा ने इस महासदस्यता अभियान के माध्यम से देशभर में 10 करोड़ नए सदस्यों को जोड़ने का लक्ष्य रखा है। पार्टी का यह अभियान राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रतिक्रिया प्राप्त कर रहा है और भाजपा अपनी जड़ों को और मजबूत करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button