जशपुर में 1 क्विंटल 26 किलो गांजा बरामद, कपड़ा फेरी की आड़ में तस्करी, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के जशपुर में पुलिस ने गांजा तस्करी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। कपड़ा फेरी के बहाने तस्करी कर रहे थे। पुलिस ने 1 क्विंटल 26 किलो गांजा और 2 बाइक जब्त की। जानें पूरी खबर।
जशपुर। छत्तीसगढ़ के कुनकुरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तस्करों के पास से 1 क्विंटल 26 किलोग्राम गांजा और 2 बाइक जब्त की गई हैं, जिसकी बाजार कीमत करीब 45 लाख रुपये आंकी गई है।
कैसे पकड़े गए तस्कर ?
कुनकुरी पुलिस को सूचना मिली थी कि दो युवक कपड़ा फेरी का बहाना बनाकर गांजा तस्करी कर रहे हैं। इसके बाद नेशनल हाईवे-43 और नारायणपुर थाना क्षेत्र के रानिकोंबो में चेकिंग प्वाइंट लगाया गया।
पहली गिरफ्तारी: NH-43 पर पकड़ा तस्कर
🔹 पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को रोका, जो बाइक में बंडल नुमा कंबल बांधकर ले जा रहा था।
🔹 पूछताछ में युवक ने अपना नाम जितेंद्र सिंह (मध्यप्रदेश निवासी) बताया और झारखंड के चतरा जाने की बात कही।
🔹 जब बाइक की तलाशी ली गई तो टीन के डब्बों में 53 किलो गांजा (24 पैकेट) बरामद हुआ, जिसकी कीमत 19 लाख रुपये बताई जा रही है।
दूसरी गिरफ्तारी: नारायणपुर में पकड़ा गया तस्कर
🔹 नारायणपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने नाकेबंदी की थी।
🔹 इस दौरान एक संदिग्ध काले रंग की बाइक दिखी, जिसके पीछे कंबल का गट्ठर बंधा था।
🔹 पुलिस को देखकर बाइक सवार भागने लगा, लेकिन घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया।
🔹 आरोपी ने अपना नाम भवानी पवार (मध्यप्रदेश निवासी) बताया।
🔹 जांच में 73 किलो गांजा (30 पैकेट) मिला, जिसकी बाजार कीमत 26 लाख रुपये आंकी गई।
कुल बरामदगी और कार्रवाई
🔹दोनों आरोपियों के पास से कुल 1 क्विंटल 26 किलो गांजा (54 पैकेट) बरामद किया गया।
🔹 गांजे की कुल बाजार कीमत करीब 45 लाख रुपये है।
🔹तस्करी में इस्तेमाल की गई 2 बाइक जब्त की गईं।
🔹दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
बढ़ती तस्करी पर पुलिस का सख्त रुख
जशपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। आए दिन गांजा तस्करों की गिरफ्तारी हो रही है और पुलिस लगातार चेकिंग बढ़ा रही है। पुलिस का कहना है कि इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश जारी है।