छत्तीसगढ़
आबकारी घोटाले में 20 अधिकारियों को मिला करोड़ों का कमीशन: देखें पूरी सूची
आबकारी घोटाले में 20 अधिकारियों को मिला करोड़ों का कमीशन: देखें पूरी सूची

CG News – छत्तीसगढ़ में 3200 करोड़ रुपये के कथित शराब घोटाले में आबकारी विभाग के अधिकारियों की संलिप्तता के चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। इस घोटाले में कुल 31 अधिकारी शामिल बताए जा रहे हैं, जिनमें से 20 अधिकारियों को मिली कमीशन की राशि का विस्तृत विवरण सामने आया है। इस जानकारी से घोटाले की गंभीरता और इसमें शामिल लोगों की भूमिका स्पष्ट होती है।
सामने आई जानकारी के अनुसार, जिन 20 अधिकारियों को कमीशन के रूप में बड़ी रकम मिली है, उनकी सूची इस प्रकार है:
- अनिमेष नेताम, आबकारी उपायुक्त: 4 करोड़ 44 लाख रुपये
- विजय सेन शर्मा, आबकारी उपायुक्त: 75 लाख 1902 रुपये
- अरविंद कुमार पटले, सहायक आयुक्त: 7 करोड़ 44 लाख रुपये
- रामकृष्ण मिश्रा, सहायक आयुक्त: 1 करोड़ 69 लाख रुपये
- विकास गोस्वामी, सहायक आयुक्त: 3 करोड़ 12 लाख रुपये
- नितिन खंडुजा, सहायक जिला अधिकारी: 1 करोड़ 65158 रुपये
- दिनकर वासनिक, सहायक आयुक्त: 2 करोड़ 91 लाख रुपये
- मोहित कुमार जायसवाल, जिला अधिकारी: 2 करोड़ 72 लाख रुपये
- नीतू नोतानी, उपायुक्त अधिकारी: 7 करोड़ 78 लाख रुपये
- एके अनंत, जिला अधिकारी: 1 करोड़ 48 लाख रुपये
- आशीष कोसाम, सहायक आयुक्त: 2 करोड़ 53 लाख रुपये
- एके सिंग, जिला अधिकारी: 2 करोड़ 22 लाख रुपये
- एलएल ध्रुव, उपायुक्त: 1 करोड़ 45 लाख रुपये
- राजेश जायसवाल, जिला अधिकारी: 5 करोड़ 78 लाख रुपये
- जेआर मंडावी, जिला अधिकारी: 1 करोड़ 81 लाख रुपये
- जीआर पैकरा, सहायक आयुक्त: 84 लाख 41993 रुपये
- जीआर नुरूटी, सहायक आयुक्त: 2 करोड़ 32 लाख रुपये
- देवलाल वैध, जिला अधिकारी: 1 करोड़ 50 लाख रुपये
- नवीन प्रतापसिंह तोमर, सहायक आयुक्त: 6 करोड़ 70 लाख रुपये
- मंजुश्री कसेर, जिला अधिकारी: 1 करोड़ 63 लाख रुपये
यह जानकारी 31 अधिकारियों में से 20 अधिकारियों से संबंधित है और 11 अन्य अधिकारियों को मिली राशि का विवरण अभी उपलब्ध नहीं है। यह घोटाला राज्य में एक बड़े वित्तीय अनियमितता का संकेत देता है और इसमें शामिल सभी दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की उम्मीद है।