रायपुर। कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह के निर्देश पर आबकारी विभाग अवैध शराब के विरूद्ध लगातार कार्यवाही कर रही है। 16 जनवरी को मुखबीर की सूचना पर ग्राम नरदहा में आरोपी आशुतोष उर्फ अमन साहू के कब्जे से 490 पाव देशी मदिरा मसाला कुल 88.20 बल्क लीटर एवं राहुल साहू के द्वारा दो पहिया वाहन से अवैध मदिरा परिवहन करते हुए उसके कब्जे से 170 पाव देशी मदिरा मसाला कुल 30.60 बल्क लीटर मदिरा जब्त किया गया। इसी प्रकार रायपुर-अभनपुर मार्ग में नाका लगाकर भीम सतनामी पिता देवचरण सतनामी निवासी नवापारा थाना गोबरा नवापारा जिला रायपुर के संदिग्ध दो पहिया वाहन सीजी 04 एचएक्स 8347 की तलाशी लेने पर वाहन के सामने पान पराग के थैला में भरी 140 पाव देशी मदिरा मसाला कुल 25.20 बल्क लीटर मदिरा जप्त किया जाकर आरोपियों को आबकारी अधिनियम की धारा 34 (2) एवं 59 (क) के तहत प्रकरण कायम कर गिरफ्तार किया गया एवं न्यायिक अभिरक्षा में जेल दाखिल किया गया। कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री टेक बहादूर कुर्रे, आबकारी उप निरीक्षक श्री प्रकाश देशमुख, सुश्री नीलम स्वर्णकार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Related Posts
26 भवन में नहीं लगे रैन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम, बैंक ने की एफडीआर राशि राजसात
- News Excellent
- September 17, 2025
- 0
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम रायपुर के जोन 7 जोन कमिश्नर राकेश शर्मा ने जानकारी दी है कि नगर पालिक निगम रायपुर जोन 7 अंतर्गत […]
तरूण प्रकाश ने रेलवे के महाप्रबंधक का किया पदभार ग्रहण
- News Excellent
- January 2, 2025
- 0
बिलासपुर। तरूण प्रकाश ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक के पद पर पदभार ग्रहण किया । इस नियुक्ति से पहले वे रेलवे बोर्ड में […]
बदनाम करने की नीयत से अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल, आरोपी गिरफ्तार
- News Excellent
- June 16, 2025
- 0
बिलासपुर। ग्राम लखराम निवासी प्रार्थिया थाना रतनपुर उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि ग्राम अकलतरी का रहने वाले शिवा देवांगन के पिता प्रार्थिया के घर […]