छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर में जुटे 3 हजार खिलाड़ी, VIP रोड और नवा रायपुर के होटल फुल

16 से 20 अक्टूबर 2024 तक चलने वाले खेल महोत्सव का आयोजन छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में जोरशोर से शुरू हुआ।

रायपुर, छत्तीसगढ़ – 16 से 20 अक्टूबर 2024 तक चलने वाले खेल महोत्सव का आयोजन छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में जोरशोर से शुरू हुआ। इस आयोजन के पहले दिन देशभर से 3 हजार से अधिक खिलाड़ी पहुंचे, जिनके कारण VIP रोड और नवा रायपुर के सभी होटल पूरी तरह से फुल हो गए हैं।

इस महोत्सव में कुल 29 राज्यों, 8 केंद्र शासित प्रदेशों, और 6 वानिकी संस्थानों से आए प्रतिभागी शामिल हैं। वन एवं पर्यावरण मंत्रालय से भी 584 महिला और 2320 पुरुष खिलाड़ी इस महोत्सव का हिस्सा बन रहे हैं।

खेल आयोजन का विस्तार

खेल महोत्सव के दौरान स्वामी विवेकानंद अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स स्टेडियम कोटा और शहर के अन्य प्रमुख मैदानों पर विभिन्न खेलों का आयोजन होगा। इस भव्य आयोजन के लिए छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने 7 करोड़ रुपए और केंद्र सरकार ने 1.5 करोड़ रुपए का सहयोग प्रदान किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button