Breaking News

रायपुर में महिला शिखर सम्मान समारोह आयोजित, 36 महिलाओं को किया गया सम्मानित

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन एवं सर्व युवा ब्राह्मण परिषद द्वारा महिला शिखर सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

रायपुर। राजधानी रायपुर में वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन एवं सर्व युवा ब्राह्मण परिषद के तत्वावधान में महिला शिखर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 36 विशिष्ट विप्र महिलाओं को शॉल, बुके और स्मृति चिन्ह (स्व. श्रीमती पार्वती देवी-रविशंकर मिश्रा स्मृति) देकर सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथियों ने किया महिलाओं का सम्मान

इस कार्यक्रम में महापौर मीनल चौबे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। साथ ही विशेष अतिथि के तौर पर सरिता आकाश दुबे, स्वप्निल मिश्रा, सुमन अशोक पाण्डेय, शताब्दी पाण्डेय और अर्पिता पाठक उपस्थित रहीं।

सभा को संबोधित करते हुए महापौर मीनल चौबे ने कहा—
“महिलाओं का सम्मान हर दिन किया जाता है, लेकिन आज का दिन विशेष है। महिलाएं परिवार की जिम्मेदारी के साथ-साथ व्यापार, राजनीति, प्रशासन और अन्य क्षेत्रों में भी अपनी सफलता का परचम लहरा रही हैं। वे स्वभाव से मृदुभाषी होती हैं, लेकिन आवश्यकता पड़ने पर शौर्य में भी पीछे नहीं हटतीं।”

उन्होंने निगम चुनाव में मिली जीत के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया और सम्मानित होने वाली महिलाओं को बधाई दी।

सम्मानित होने वाली महिलाओं की सूची

इन महिलाओं को उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया:

  1. डाॅ. प्रीति उपाध्याय
  2. डाॅ. जया बाजपेयी
  3. वंदना तिवारी
  4. प्रीति मिश्रा
  5. मेघा आपटे
  6. डाॅ. संयुक्ता तिवारी
  7. डाॅ. कोमल पाठक
  8. डाॅ. मोनिका शर्मा
  9. उषा मिश्रा
  10. मंजु शर्मा
  11. शारदा चौबे
  12. अंजु पाण्डेय
  13. अजिता पाण्डेय
  14. अर्चना त्रिवेदी
  15. श्रद्धा दुबे
  16. कल्पना शुक्ला
  17. डाॅ. रोली तिवारी
  18. शशि दुबे
  19. सीमा पाण्डेय
  20. मीनू त्रिवेदी (दिव्यांग)
  21. अमिता दुबे
  22. अंकिता शर्मा
  23. अर्चना मिश्रा
  24. सुरभि शर्मा
  25. कल्पना मिश्रा
  26. नीतू पाण्डेय
  27. वीणा ठाकुर
  28. डाॅ. रागनी पाण्डेय
  29. भूमिका उपाध्याय

कार्यक्रम में हुई सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

सम्मान समारोह में महिलाओं ने सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत किया, जिससे माहौल उल्लासपूर्ण बन गया।

रायपुर और बलौदाबाजार जिले के पदाधिकारियों की नियुक्ति

कार्यक्रम में वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन ने संगठन के विस्तार के तहत रायपुर और बलौदाबाजार जिले के महिला विंग पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए।

इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख पदाधिकारी:

  • गुणानिधि मिश्रा (उपाध्यक्ष)
  • सुरेश मिश्रा (राष्ट्रीय महासचिव)
  • सुनील ओझा (प्रदेश महासचिव)
  • अजय अवस्थी (प्रदेश महासचिव)
  • नितिन कुमार झा (संभागीय अध्यक्ष)
  • रज्जन अग्निहोत्री (प्रदेश सलाहकार)
  • त्रिभुवन तिवारी (प्रदेश सलाहकार)
  • सुमन मिश्रा (महिला महासचिव)
  • प्रीति मिश्रा (कार्यक्रम संयोजक)
  • अन्य प्रमुख विप्रजन एवं पदाधिकारी

संस्था की वार्षिक गतिविधियों की जानकारी

कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द ओझा ने संस्था द्वारा वर्षभर किए गए सामाजिक कार्यों और कार्यक्रमों की जानकारी साझा की।

मंच संचालन और आभार प्रदर्शन

कार्यक्रम का मंच संचालन नमिता शर्मा और अरविन्द ओझा ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन सुमन मिश्रा ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button