छत्तीसगढ़

नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में 37 नक्सली ढेर –

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पल-पल ले रहे थे जानकारी -

दंतेवाड़ा  News – डीआरजी और एसटीएफ ने मिलकर दंतेवाड़ा जिले के थुलथुली और नारायणपुर जिले के नेंदूर के जंगलों में 37 नक्सलियों को मार गिराया है। प्रदेश में नक्सल विरोधी अभियान की इस बड़ी सफलता के पीछे एक तरफ सुरक्षाबलों की क्षमता है, तो दूसरी ओर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सलाह भी महत्वपूर्ण है।

डीआरजी और एसटीएफ ने मिलकर दंतेवाड़ा जिले के थुलथुली और नारायणपुर जिले के नेंदूर के जंगलों में 37 नक्सलियों को मार गिराया है। प्रदेश में नक्सल विरोधी अभियान की इस बड़ी सफलता के पीछे एक तरफ सुरक्षाबलों की क्षमता है, तो दूसरी ओर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सलाह भी महत्वपूर्ण है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बीजापुर में मौजूद थे और दंतेवाड़ा और नारायणपुर में सुरक्षा बलों की कार्रवाई की हर हाल की जानकारी ले रहे थे। यह पहली बार था कि किसी राज्य के मुख्यमंत्री ने धरातल पर बैठकर नक्सल विरोधी अभियान की निगरानी की. इससे 31 नक्सलियों को मार डाला गया।

मुख्यमंत्री साय ने अपने भाषण में सरकार की मंशा को स्पष्ट करते हुए कहा कि हम नक्सलियों को बिल्कुल भी छोड़ेंगे नहीं। उन्हें छत्तीसगढ़ सरकार की नक्सल उन्मूलन योजनाओं की जानकारी दी गई। उन्होंने भी इंटेलीजेंस का जिक्र किया, क्योंकि यह भी बड़ी कामयाबी है। इंटेलीजेंस टीम भी दो या तीन दिन पहले से ही सक्रिय दिखाई दी। पुलिस भी पहले से ही सर्चिंग शुरू कर दी थी।

बीजापुर-दंतेवाड़ा से लौटने के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने देर रात अपने निवास कार्यालय में मुठभेड़ को लेकर एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई। पुलिस महानिदेशक और मुख्यमंत्री सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारी बैठक में उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने माओवादी आतंकियों के विरुद्ध सफल ऑपेरशन पर सुरक्षाबलों के शौर्य और अदम्य साहस की सराहना करते हुए बड़ी कामयाबी के लिए उन्हें बधाई दी।

मुख्यमंत्री ने भी बैठक के दौरान सुरक्षाबलों का कुशलक्षेम पूछा। उन्होंने पुलिस महानिदेशक को कहा कि छत्तीसगढ़ में माओवादी आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई में कोई देरी नहीं होनी चाहिए। साथ ही नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई में जवानों को आवश्यक संसाधन प्रदान करना चाहिए।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button