रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक कॉर्पोरेट कार्यालय, नवा रायपुर में 76वां गणतंत्र दिवस पूरे उल्लास, गौरव और जोश के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बैंक के अध्यक्ष विनोद कुमार अरोरा ने ध्वज वंदन किया और सभी उपस्थित लोगों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस कार्यक्रम मे गरिमामय उपस्थिति महाप्रबंधक विजय कुमार अग्रवाल, अवास कुमार सतपथी, विजय वसंत रायकवाड़, सहायक महाप्रबंधक अमरजीत सिंह खानुजा सहित बैंक के सभी विभाग प्रमुख, कर्मचारी, उनके परिवारजन और आमंत्रित अतिथिगण रहे। कार्यक्रम में बच्चों और बैंक कर्मचारियों द्वारा देशभक्ति पर आधारित गीत प्रस्तुत किए गए, जिन्होंने सभी का मन मोह लिया। समारोह का समापन उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कार वितरण के साथ किया गया।
Related Posts
राजधानी में युवती की हत्या करके लाश फेंकी, ऐसी आया आरोपी गिरफ्त में
- News Excellent
- January 29, 2025
- 0
रायपुर. राजधानी रायपुर में युवती से रेप के बाद हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. बता दें कि रायपुर के […]
बस्तर संभाग में दशहरे से पहले भारी बारिश का अलर्ट, 27 और 28 सितंबर को अति भारी वर्षा की चेतावनी
- News Excellent
- September 27, 2025
- 0
जगदलपुर: बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र का असर अब बस्तर संभाग में दिखने लगा है। मौसम विभाग ने दशहरे के महत्वपूर्ण […]
शहादत को नमन: केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने शहीद आकाश राव गिरिपुंजे के परिजनों से की मुलाकात
- News Excellent
- June 23, 2025
- 0
रायपुर 23 जून 2025: केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने नवा रायपुर में सुकमा में आईईडी विस्फोट में शहीद श्री आकाश राव गिरिपुंजे के […]