रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक कॉर्पोरेट कार्यालय, नवा रायपुर में 76वां गणतंत्र दिवस पूरे उल्लास, गौरव और जोश के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बैंक के अध्यक्ष विनोद कुमार अरोरा ने ध्वज वंदन किया और सभी उपस्थित लोगों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस कार्यक्रम मे गरिमामय उपस्थिति महाप्रबंधक विजय कुमार अग्रवाल, अवास कुमार सतपथी, विजय वसंत रायकवाड़, सहायक महाप्रबंधक अमरजीत सिंह खानुजा सहित बैंक के सभी विभाग प्रमुख, कर्मचारी, उनके परिवारजन और आमंत्रित अतिथिगण रहे। कार्यक्रम में बच्चों और बैंक कर्मचारियों द्वारा देशभक्ति पर आधारित गीत प्रस्तुत किए गए, जिन्होंने सभी का मन मोह लिया। समारोह का समापन उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कार वितरण के साथ किया गया।
Related Posts
उत्कृष्ट और मनमोहक प्रस्तुति से युवा छत्तीसगढ़ का नाम करें रोशन : मुख्यमंत्री साय
- News Excellent
- January 8, 2025
- 0
रायपुर। राष्ट्रीय युवा महोत्सव में शामिल होने जा रहे युवाओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा […]
बस्तर इन्वेस्टर कनेक्ट: 11 सितंबर को बस्तर में खुलेगा उद्योग और रोज़गार का नया द्वार
- News Excellent
- September 9, 2025
- 0
रायपुर 08 सितंबर 2025/क्षेत्रीय विकास को नई गति देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन का वाणिज्य एवं […]
आईईडी ब्लास्ट के चपेट में आने से एएसपी शहीद
- News Excellent
- June 9, 2025
- 0
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एंटी नक्सल ऑपरेशन से नक्सलियों में खलबली मची हुई है. मुठभेड़ में उनके कई बड़े लीडर के मारे जाने के बाद अब […]