बिहार विधानसभा चुनाव लड़ेगी ‘आप’, अरविंद केजरीवाल ने किया बड़ा ऐलान
बिहार विधानसभा चुनाव लड़ेगी 'आप', अरविंद केजरीवाल ने किया बड़ा ऐलान

पटना, बिहार: आम आदमी पार्टी (AAP) ने बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने का बड़ा ऐलान किया है। पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने स्पष्ट किया है कि पार्टी बिहार में किसी भी गठबंधन का हिस्सा नहीं बनेगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि ‘इंडिया’ गठबंधन केवल लोकसभा चुनाव के लिए था, और अब ‘आप’ बिहार में स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ेगी।
यह खबर उस समय सामने आई है जब बिहार में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो रही हैं। केजरीवाल के इस बयान से बिहार की राजनीतिक समीकरणों में बदलाव आने की संभावना है। आम आदमी पार्टी ने पहले भी कुछ राज्यों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है और अब वह बिहार में अपनी पैठ बनाने की तैयारी में है।
पार्टी के सूत्रों के अनुसार, ‘आप’ बिहार में शिक्षा, स्वास्थ्य और बिजली जैसे दिल्ली मॉडल के प्रमुख मुद्दों पर चुनाव लड़ेगी, जिनका उद्देश्य राज्य के लोगों के लिए बेहतर सुविधाएं प्रदान करना होगा। आने वाले दिनों में पार्टी अपनी चुनावी रणनीति और उम्मीदवारों की घोषणा कर सकती है। इस बड़े ऐलान के बाद बिहार की राजनीति में और गरमाहट आने की उम्मीद है।