Breaking News

अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा ने की आत्महत्या : –

अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा ने की आत्महत्या : -

 

Malaika Arora के पिता की मृत्यु: मुंबई के बांद्रा में अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा ने अपने घर की छठी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली है।ये घटना लगभग सुबह 9 बजे की है। एक्ट्रेस भी पिता के निधन की खबर मिलते ही पुणे से मुंबई के लिए रवाना हो गई है. अनिल अरोड़ा ने आत्महत्या क्यों  की कारणों का पता नहीं लगा है।

 

इस मुश्किल घड़ी में मलाइका अरोड़ा का एक्स हसबैंड अरबाज खान एक्ट्रेस के घर पहुंचा।  मलाइका को घर के बाहर पुलिस से कुछ बोलते देखा गया।

पुलिस ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और जांच चल रही है। पुलिस का कहना है कि मलाइका अरोड़ा का पिता छठी मंजिल की गैलरी से कूदकर आत्महत्या कर की है. घटनास्थल पर बांद्रा पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम पहुंची हैं, लेकिन पुलिस को अभी तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। बताया जा रहा है कि मलाइका के पिता पिछले कुछ दिनों से बीमार हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button