छत्तीसगढ़

छत्‍तीसगढ़ में मिलेगा अग्निवीरों  को आरक्षण –

अब तक छत्तीसगढ़ से 870 लोग अग्निवीर बन चुके हैं। दिसंबर 2023 में जांजगीर-चांपा में पदस्थापित हुई। 5,532 युवा इसमें शामिल हुए। इनका चयन जीडी आरक्षक, तकनीकी और ट्रेड्समैन के लिए किया गया था।

राज्य की साय सरकार ने कारगिल विजय दिवस पर अग्निवीरों के लिए बड़ी घोषणा की है। विधानसभा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि राज्य के अग्निवीरों को राज्य पुलिस सेवा में आरक्षण मिलेगा जब वे सेवा से वापस आ जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि अग्निवीरों को पुलिस आरक्षक, वनरक्षक और जेल प्रहरी में विशेष प्राथमिकता दी जाएगी। राज्य सरकार शीघ्र ही उनके लिए विशिष्ट आरक्षण प्रदान करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करेगी।

अन्य पांच राज्यों ने घोषणा की –

छत्तीसगढ़ सहित भाजपा शासित पांच अन्य राज्यों ने अग्निपथ योजना को लेकर विपक्ष के हमलों के बीच, अग्निवीरों के शौर्य का सम्मान करते हुए अपने यहां निकलने वाली भर्तियों में उन्हें विशेष प्राथमिकता देने की घोषणा की है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव, ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आरक्षण देने की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने कहा कि पुलिस और सशस्त्र बलों में आरक्षण मिलेगा। जल्द ही यह कितना होगा निर्णय लिया जाएगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पीएसी भर्ती में आरक्षण होगा, साथ ही पुलिस विभाग में अन्य पदों पर भी आरक्षण होगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार जल्द ही आरक्षण का कानून बनाएगी।

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कहा कि उनकी सरकार सशस्त्र बलों और राज्य रिजर्व पुलिस बल (एसआरपी) में अग्निवीरों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।

मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने कहा कि अग्निवीरों को राज्य की सेवाओं में 10 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा। इसके साथ ही पांच वर्ष की आयु सीमा भी छूट दी जाएगी।

अग्निपथ योजना –

16 जून 2022 को केंद्रीय सरकार ने अग्निपथ योजना प्रस्तुत की थी। साल में दो बार थल, जल और वायु सेना में चार वर्ष के लिए जवान भर्ती किए जाते हैं। चार साल बाद कार्यक्षमता पर रेटिंग दी जाती है।

इसमें मेरिट में आने वाले 25 प्रतिशत कर्मचारियों को आगे भी नियमित रखा जाता है, जबकि बाकी सेवाएं खत्म हो जाती हैं। अग्निवीर बनने के लिए 17 से 21 वर्ष की आयु होनी चाहिए। 10वीं पास होना अनिवार्य है। अग्निवीरों को बारहवीं कक्षा की समकक्ष शिक्षा का प्रमाण पत्र मिलेगा।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button