छत्तीसगढ़

अंबिकापुर में 48 पदों पर भर्ती, आवेदन के लिए 12वीं पास होना अनिवार्य

अंबिकापुर: जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र अंबिकापुर द्वारा 28 अगस्त 2024 को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इस कैंप में निजी कंपनी आदित्य बिरला लाइफ इंश्योरेंस के असिस्टेंट मैनेजर अभिषेक कुलमित्र की उपस्थिति में 48 पदों पर भर्ती की जाएगी।

भर्ती पदों का विवरण:

  1. बीमा सलाहकार (40 पद):
    • योग्यता: न्यूनतम 10वीं उत्तीर्ण।
    • आयु सीमा: 22 से 50 वर्ष।
    • वेतन: कमीशन बेस्ड।
  2. इंश्योरेंस मैनेजर (08 पद):
    • योग्यता: न्यूनतम 12वीं उत्तीर्ण।
    • आयु सीमा: 22 से 45 वर्ष।
    • वेतन: 12,000 से 16,000 रुपये प्रति माह।

प्लेसमेंट कैंप की जानकारी:

  • तारीख: 28 अगस्त 2024
  • समय: प्रातः 11:00 बजे से सायं 4:00 बजे तक
  • स्थान: जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, गंगापुर, अंबिकापुर

इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवारों को अपने साथ शैक्षणिक योग्यता की अंकसूची, निवास प्रमाण पत्र, और पासपोर्ट साइज फोटो लेकर आना होगा। प्लेसमेंट कैंप में शामिल होना पूरी तरह से निःशुल्क है।

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया में कार्यालय की भूमिका केवल सुविधा प्रदाता के रूप में होगी, जबकि नियुक्ति की शर्तों के लिए नियोजक जिम्मेदार होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button