रायपुर। इस वर्ष फाल्गुन पूर्णिमा पर होलिका दहन का शुभ मुहूर्त देर रात रहेगा। ज्योतिषियों के अनुसार, इस बार दुर्लभ शिववास योग समेत कई मंगलकारी योग बन रहे हैं, जिनमें भगवान विष्णु की पूजा करने से मनोवांछित फल प्राप्त होने का संकेत है।
होलिका दहन का शुभ मुहूर्त
- फाल्गुन पूर्णिमा तिथि प्रारंभ: 13 मार्च सुबह 10:35 बजे
- पूर्णिमा तिथि समाप्त: 14 मार्च दोपहर 12:23 बजे
- भद्रा समाप्त: 13 मार्च रात 11:26 बजे
- होलिका दहन का शुभ मुहूर्त: 13 मार्च रात 11:26 बजे से 12:30 बजे तक
- चंद्रोदय: 13 मार्च संध्या 6:38 बजे
इस बार भद्रा का साया देर रात तक रहेगा, जिसके कारण होलिका दहन केवल रात्रि 11:26 बजे के बाद ही किया जा सकेगा।
शिववास योग और अन्य संयोग
- शिववास योग का आरंभ: 13 मार्च दोपहर 12:23 बजे
- उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र: संपूर्ण रात्रि तक
- बव और बालव करण: शुभ संयोग
- अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:07 बजे से 12:54 बजे तक
इन योगों में भगवान विष्णु की पूजा करने से साधकों को सुख, समृद्धि और सफलता की प्राप्ति होगी।