Breaking News
कोंटा जनपद पंचायत में भाजपा का कब्जा, 10 साल बाद कांग्रेस को हार
छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती कोंटा जनपद पंचायत में भाजपा ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज कर कांग्रेस का 10 साल का दबदबा खत्म कर दिया। कुसुमलता कवासी ने कांग्रेस की सोनी कवासी को 10-9 वोटों से हराया।

सुकमा। छत्तीसगढ़ के तीन राज्यों की सीमा पर स्थित कोंटा जनपद पंचायत में भाजपा ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज कर कांग्रेस के 10 साल के वर्चस्व को तोड़ दिया। भाजपा की कुसुमलता कवासी ने कांग्रेस की सोनी कवासी को 10-9 वोटों से हराकर अध्यक्ष पद हासिल किया।
CPI की भूमिका अहम, उपाध्यक्ष पद पर माड़वी हिड़मा जीते
कोंटा जनपद पंचायत में कुल 19 सदस्य हैं, लेकिन भाजपा और कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलने के कारण CPI निर्णायक भूमिका में रही। कांग्रेस ने CPI के साथ गठबंधन कर अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ा, लेकिन क्रॉस वोटिंग के चलते भाजपा की कुसुमलता कवासी जीत गईं। हालांकि, CPI के माड़वी हिड़मा उपाध्यक्ष चुने गए।
BJP कार्यकर्ताओं में जश्न
भाजपा की जीत पर मंडल अध्यक्ष सुभाष चतुर्वेदी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी, पटाखे फोड़कर और मिठाई बांटकर जश्न मनाया।