दीपका नगर पालिका में भाजपा का परचम, लैलूंगा और पुसौर नगर पंचायत में भी जीत
निकाय चुनाव 2025: दीपका में BJP का कब्जा, लैलूंगा और पुसौर में भी कमल खिला

रायपुर। कोरबा जिले के कटघोरा में कांगेस तो दीपका नगर पालिका में भाजपा प्रत्याशी ने जीत हासिल की है। यहां BJP के राजेंद्र राजपूत ने कांग्रेस प्रत्याशी विशाल शुक्ला को 3445 मतों से पराजित कर दिया है।
इसी तरह पुसौर नगर पंचायत में अध्यक्ष पद पर बीजेपी की जीत हुई है। रायगढ़ जिले के पुसौर नगर पंचायत में भाजपा की अध्यक्ष प्रत्याशी मानी मोहित सतपथी ने जीत हासिल की है। वहीं लैलूंगा नगर पंचायत में कपिल सिंघानिया ने अध्यक्ष पद पर कब्ज़ा कर लिया है।
इसी तरह कबीरधाम जिले के पिपरिया नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी घुरूवाराम साहू ने विजय हासिल की है। विजयी प्रत्याशियों को बधाई देते हुए मंत्री ओपी चौधरी और विजय शर्मा ने x में पोस्ट किया है।
धमतरी, भानुप्रतापपुर, पखांजूर नपं अध्यक्ष पद पर BJP ने कब्जा कर लिया है। यहां कांग्रेस प्रत्याशी विनय शील ने भाजपा प्रत्याशी सुतबल यादव को हराकर अध्यक्ष पद पर कब्जा कर लिया है।