छत्तीसगढ़

कोरबा में भाजपा की महापौर प्रत्याशी संजू देवी को निर्णायक बढ़त, पाली और छुरी में भी भाजपा का परचम

कोरबा। नगर निगम कोरबा में भाजपा की महापौर प्रत्याशी संजू देवी राजपूत निर्णायक बढ़त की ओर बढ़ रही हैं। तीन राउंड की गिनती के बाद संजू देवी 33,000 मतों से कांग्रेस प्रत्याशी उषा तिवारी से आगे चल रही हैं। वहीं, भाजपा के 50 से अधिक पार्षद प्रत्याशी भी जीत की ओर अग्रसर हैं।

पाली नगर पंचायत में भाजपा की जीत
कोरबा जिले के पाली नगर पंचायत में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन किया है। यहां भाजपा प्रत्याशी अजय जायसवाल ने 893 वोटों से जीत दर्ज की। 15 वार्डों में भाजपा ने 08 सीटों पर कब्जा जमाया, जबकि कांग्रेस को 06 सीटें और 01 सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी विजयी रहा।

छुरी नगर पंचायत में भाजपा प्रत्याशी पद्मिनी प्रीतम देवांगन विजयी
इसी तरह नगर पंचायत छुरी में भी भाजपा का दबदबा रहा। यहां भाजपा प्रत्याशी पद्मिनी प्रीतम देवांगन ने 1246 वोटों से जीत दर्ज की। 15 वार्डों में भाजपा ने 10 सीटों पर कब्जा जमाया, जबकि कांग्रेस को सिर्फ 02 सीटें मिलीं और 03 निर्दलीय प्रत्याशी विजयी रहे।

निकाय चुनावों में भाजपा के इस शानदार प्रदर्शन से कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है और शहरभर में जश्न का माहौल बना हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button