छत्तीसगढ़

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता कल रायपुर में लेंगे अहम बैठक

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत 6 अगस्त को कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में मार्गदर्शन करने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और बिहार भाजपा के मंत्री, गुरुप्रकाश पासवान रायपुर आ रहे हैं। पासवान ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के प्रदेश प्रभारी हैं। बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, प्रदेश के वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी सहित सरकार के अन्य मंत्रीगण, जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी, और भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत एवं उनकी पूरी टीम हिस्सा लेगी।

भाजपा प्रदेश महामंत्री और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के प्रदेश संयोजक संजय श्रीवास्तव ने बताया कि इस बैठक में अभियान पर विस्तार से चर्चा होगी और इसे भव्य रूप देने के लिए तैयारियाँ की जाएंगी। श्रीवास्तव ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के बारे में कहा कि पिछले वर्षों से पार्टी के कार्यकर्ता सभी देशवासियों के साथ मिलकर देशभर में हर्षोल्लास के साथ राष्ट्र की एकता एवं अखंडता के संकल्प को प्रतिबद्धता के साथ “हर घर तिरंगा-तिरंगा यात्रा” के विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से मनाते आ रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button