Breaking News
छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 24 फरवरी से, 17 बैठकों में होगा चर्चा
छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 24 फरवरी से शुरू होगा, जो 21 मार्च तक चलेगा। इस दौरान 17 बैठकें आयोजित की जाएंगी।

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 24 फरवरी से शुरू होगा, जो 21 मार्च तक चलेगा। इस दौरान 17 बैठकें आयोजित की जाएंगी। सत्र के पहले दिन राज्यपाल रमेन डेका अभिभाषण देंगे, और इसके बाद वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट प्रस्तुत किया जाएगा।
सवालों की भरमार – 1862 प्रश्न दर्ज
विधायकों ने कुल 1862 सवाल लगाए हैं, जिनमें:
- 943 तारांकित प्रश्न (जिसका मौखिक उत्तर मिलेगा)
- 871 अतारांकित प्रश्न (जिसका लिखित उत्तर मिलेगा)
साय सरकार का दूसरा बजट
यह मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार का दूसरा बजट होगा। इससे पहले 9 फरवरी 2024 को वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए पहला बजट पेश किया गया था, जिसका कुल आकार ₹1,47,500 करोड़ था। यह बजट पूर्ववर्ती भूपेश बघेल सरकार से 22% अधिक था।