छत्तीसगढ़

20 सितंबर को CM Sai की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक :-

20 सितंबर को CM Sai की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक - धान खरीदी, नक्सलवाद, राज्योत्सव सहित कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं,

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में शुक्रवार 20 सितंबर सुबह 11:30 बजे से महानदी भवन स्थित मंत्रालय में कैबिनेट की बैठक होगी। मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने सभी विभाग सचिवों को समय पर कैबिनेट की मंजूरी के लिए प्रस्ताव देने के लिए कहा है।

यह बैठक लगभग एक महीने बाद हो रही है, जिसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाने की संभावना है, जैसे राज्योत्सव का आयोजन, धान खरीदी की शुरुआत, नई औद्योगिक नीति और नक्सलवाद को दूर करने की पुनर्वास नीति।

इस बार भाजपा सरकार की सत्ता में वापसी के बाद पहला राज्योत्सव है, जो 1 नवंबर, दीपावली के दूसरे दिन होता है, इसलिए सरकार 3 से 5 दिनों तक इसे भव्य रूप से आयोजित करने की योजना बनाती है। जिलों में भी राज्योत्सव कार्यक्रमों का एक या दो दिन का आयोजन संभव है। कैबिनेट की बैठक में 1 नवंबर से खरीफ सीजन के धान खरीदने की घोषणा भी की जा सकती है।

साथ ही, अगले पांच वर्षों के विकास का खाका बनाने वाले “विकसित छत्तीसगढ़” का विजन डाक्यूमेंट भी प्रस्तुत किया जाएगा। साथ ही नक्सलवाद को दूर करने के लिए पुनर्वास और नई औद्योगिक नीति भी प्रस्तुत की जा सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button