छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ भाजपा संगठन में होगा विस्तार, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने दिया बयान

छत्तीसगढ़ भाजपा संगठन में होगा विस्तार, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने दिया बयान

 

रायपुर: छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव और संगठन महामंत्री पवन साय दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। दिल्ली रवाना होने से पहले किरण सिंह देव ने संगठन विस्तार को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने बताया कि वे दिल्ली में होने वाली भाजपा संगठन की एक महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होंगे। इस बैठक के बाद जल्द ही संगठन का विस्तार किया जाएगा।


 

रवि भगत की सदस्यता हो सकती है रद्द

 

भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत को भेजे गए नोटिस के संबंध में किरण सिंह देव ने बताया कि अभी तक इसका कोई जवाब नहीं मिला है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अगर जवाब नहीं आता है तो रवि भगत की प्राथमिक सदस्यता रद्द कर दी जाएगी।

यह मामला रवि भगत द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक वीडियो से जुड़ा है। उस वीडियो में उन्होंने सरकार से अपील की थी कि डीएमएफ (जिला खनिज न्यास) की राशि को गांवों के विकास कार्यों, जैसे सड़क और जल आपूर्ति, पर खर्च किया जाना चाहिए। इस वीडियो के बाद पार्टी ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर सात दिनों के भीतर जवाब मांगा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button