छत्तीसगढ़

दैनिक वेतन भोगी वन कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, कामकाज प्रभावित

रायपुर: छत्तीसगढ़ के दैनिक वेतन भोगी वन कर्मचारी रविवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं, जिससे विभाग का कामकाज बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। हड़ताल में ड्राइवर, कंप्यूटर ऑपरेटर, कार्यालय सहायक, दैनिक श्रमिक, सुरक्षा श्रमिक, और तेंदूपत्ता गोदाम सुरक्षा श्रमिक शामिल हैं। ये कर्मचारी राजधानी रायपुर के तूता धरना स्थल पर प्रदर्शन कर रहे हैं।

9 सूत्रीय मांगें

वन कर्मचारियों की यह हड़ताल उनकी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर है, जिसमें नियमितीकरण, स्थायीकरण, आकस्मिकता कार्यभारित सेवा नियम लागू करने, और सीधी भर्ती पर रोक लगाने जैसी मांगे शामिल हैं। कर्मचारियों ने इससे पहले मुख्यमंत्री, वन मंत्री, उपमुख्यमंत्री, वित्त मंत्री, और विधानसभा अध्यक्ष से मुलाकात कर अपनी मांगों पर चर्चा की थी, लेकिन कोई समाधान नहीं निकलने के कारण उन्होंने हड़ताल का रास्ता अपनाया है।

विभाग के कामकाज पर प्रभाव

हड़ताल के कारण वन विभाग का कामकाज प्रभावित हो रहा है। तेंदूपत्ता गोदाम की सुरक्षा और वन क्षेत्रों में अन्य दैनिक कार्यों पर असर पड़ रहा है। कर्मचारी संघ ने स्पष्ट किया है कि जब तक उनकी सभी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक हड़ताल जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button