मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान राजीव लोचन और कुलेश्वरनाथ महादेव की पूजा-अर्चना की
विष्णुदेव साय ने आज राजिम स्थित भगवान श्री राजीव लोचन मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की।

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राजिम स्थित भगवान श्री राजीव लोचन मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की। इसके बाद त्रिवेणी संगम में स्थित भगवान श्री कुलेश्वरनाथ महादेव का जलाभिषेक किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजिम कुंभ कल्प केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि यह हमारी संस्कृति, परंपरा और आध्यात्मिक चेतना का अद्भुत संगम है।
महानदी मैया की भव्य महाआरती में हुए शामिल
मुख्यमंत्री साय ने राजिम कुंभ कल्प के अंतर्गत आयोजित महानदी मैया की भव्य महाआरती में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने मां महानदी से छत्तीसगढ़ की खुशहाली और प्रदेशवासियों के कल्याण की कामना की।
इन गणमान्य व्यक्तियों की रही उपस्थिति
इस धार्मिक आयोजन में मुख्यमंत्री के साथ खाद्य मंत्री दयालदास बघेल, वन एवं जल संसाधन मंत्री केदार कश्यप, राजिम विधायक रोहित साहू, बसना विधायक संपत अग्रवाल सहित कई संत-महात्मा और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।