छत्तीसगढ़राजनितिराजनीती

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने डॉ. रमन सिंह और तोखन साहू को उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई दी

सीएम साय ने पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं देते हुए लिखा

डॉ. रमन सिंह को बधाई

सीएम साय ने पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं देते हुए लिखा कि, “छत्तीसगढ़ के विकास पुरुष, आदरणीय डॉ. रमन सिंह जी के कुशल नेतृत्व में प्रदेश ने अद्वितीय प्रगति की है।” उन्होंने गरीबों, किसानों, आदिवासियों और महिलाओं के सशक्तिकरण के साथ-साथ बुनियादी ढांचे के विकास में उनके योगदान को प्रेरणादायक बताया।

तोखन साहू को भी शुभकामनाएं

सीएम साय ने केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू को भी जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की। उन्होंने माँ महामाया से श्री साहू की खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना की।

इस अवसर पर सीएम ने दोनों नेताओं के योगदान को सराहा और उनके प्रति अपनी शुभेच्छाएं व्यक्त की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button