दिल्ली

CM अरविंद केजरीवाल ने इस्तीफा दिया, दिल्ली LG विनय सक्सेना ने किया स्वीकार :-

CM अरविंद केजरीवाल ने इस्तीफा दिया, दिल्ली LG विनय सक्सेना ने किया स्वीकार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पद से इस्तीफा दे दिया है। अरविंद केजरीवाल ने मंत्रियों के साथ उपराज्यपाल विनय सक्सेना के दफ्तर में अपना इस्तीफा सौंपा। केजरीवाल का इस्तीफा दिल्ली LG ने स्वीकार कर लिया है। इसके अलावा, आतिशी ने एक नई सरकार बनाने का प्रस्ताव भी दिया है। दिल्ली सरकार ने 26 और 27 सितंबर को दो दिन का विधानसभा सत्र बुलाया है।

दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 15 सितंबर को आबकारी नीति मामले में सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के दो दिन बाद इस्तीफा दे दिया था। मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने का ऐलान करते हुए केजरीवाल ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी के मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया था। रविवार को, केजरीवाल ने कहा कि दो दिन बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे। कानून की अदालत ने मुझे इंसाफ दिया था, अब जनता की अदालत मुझे इंसाफ देगी।

इस दौरान केजरीवाल ने कहा था कि आपको लग रहा होगा कि अभी रिहा होकर आया है और ऐसा क्यों बोल रहा है। इन्होंने आरोप लगाया है कि केजरीवाल चोर है, भ्रष्टाचारी है, भारत माता के साथ धोखा किया है। मैं देश के लिए कुछ करने आया था, जब 14 साल के बाद भगवान राम वनवास से लौटे तो सीता को अग्नि परीक्षा देनी पड़ी थी। आज मैं अग्नि परीक्षा दूंगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button