छत्तीसगढ़

गांधी जयंती पर सीएम साय की बड़ी घोषणा –

गांधी जयंती पर सीएम साय की बड़ी घोषणा 

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गांधी जयंती के अवसर पर खादी को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण घोषणा की है , 2 अक्टूबर से खादी कपड़े खरीदने पर 25 प्रतिशत की सब्सिडी दी जाएगी, जो 31 मार्च 2025 तक जारी रहेगी। मुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024 के समापन समारोह और खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी में यह घोषणा की।

कार्यक्रम के दौरान सीएम विष्णुदेव साय ने धान खरीद पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि इस बार देवता खुश दिख रहे हैं और राज्य में बहुत वर्षा हुई है। धान की पैदावार अच्छी होने की संभावना है। CM ने कहा कि जल्द ही धान खरीदी पर एक बैठक होगी, जिसमें सभी संबंधित मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

मुख्यमंत्री साय ने खादी ग्राम उद्योग प्रदर्शनी में अपनी पत्नी के लिए भी एक साड़ी खरीदी। उनका आह्वान था कि लोग अधिक से अधिक खादी का उपयोग करें। CM Sai ने खादी कपड़े को बढ़ावा देने के लिए 25% सब्सिडी की घोषणा भी की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button