देश

CM विष्णु देव साय ने उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर जताया शोक –

CM विष्णु देव साय ने उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर जताया शोक -

महान उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया X पर किए अपने पोस्ट में कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, स्वच्छता, मानव कल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों और देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में रतन टाटा के योगदान को भारतवासी सदैव याद रखेंगे.

 

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने एक पोस्ट में लिखा कि प्रसिद्ध उद्योगपति रतन टाटा, जिन्हें पद्म भूषण और पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था, के निधन का समाचार बहुत दुःखद है। उन्हें भारतीय उद्योग जगत में पहला स्थान मिला। उनकी परोपकारिता, नैतिक नेतृत्व और सादगीपूर्ण जीवन की मिसाल थी। वह हमेशा हमारी स्मृति में रहेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि रतन टाटा का निधन भारत और उद्योग जगत के लिए बड़ा नुकसान है। उनके द्वारा देश और समाज को सुधारने के लिए किए गए अद्भुत कार्य हम सबके लिए प्रेरणा स्रोत रहेंगे। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की विनम्र प्रार्थना करता हूँ और उनके शोकाकुल परिवारों और उनके शुभचिंतकों को बल देने की प्रार्थना करता हूँ। ॐ शान्ति!

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button