साय सरकार की सराहनीय पहल: गन्ना किसानों को मिलेगी रियायती दर पर 50 किलो शक्कर
![साय सरकार की सराहनीय पहल: गन्ना किसानों को मिलेगी रियायती दर पर 50 किलो शक्कर साय सरकार की सराहनीय पहल: गन्ना किसानों को मिलेगी रियायती दर पर 50 किलो शक्कर](https://newsexcellent.com/wp-content/uploads/2024/08/Screenshot-2024-08-03-153936.png)
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार लगातार किसानों के हित में कार्य कर रही है, जिससे उनकी आय में वृद्धि हो रही है। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देश पर भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना, राम्हेपुर ने पेराई सीजन 2023-24 के तहत गन्ना किसानों को 6 करोड़ 02 लाख रुपए का एफआरपी भुगतान जारी किया है।
अब तक कुल 113 करोड़ 52 लाख रुपए का भुगतान किया जा चुका है। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि भोरमदेव शक्कर कारखाना ने 100% एफआरपी भुगतान पूरा कर लिया है और किसानों को जल्द ही रियायती दर पर 50 किलो शक्कर प्रदान की जाएगी।
भोरमदेव शक्कर कारखाना ने पिछले वर्षों की तरह इस वर्ष भी 100% एफआरपी भुगतान किया है। उच्च गुणवत्ता के गन्ना की आपूर्ति और किसानों की जागरूकता के कारण इस वर्ष रिकवरी में वृद्धि हुई है। इस राशि का भी जल्द ही भुगतान किया जाएगा।
एफआरपी और रिकवरी राशि शक्कर कारखाना द्वारा दी जाती है, जबकि बोनस राशि छत्तीसगढ़ शासन के कृषि विभाग द्वारा प्रदान की जाती है। राज्य सरकार के कृषि बजट में बोनस राशि को शीघ्र प्रदान करने का प्रावधान किया गया है।
किसानों को रियायती दर पर शक्कर देने से त्योहारी सीजन में उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और उनके चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ेगी।