छत्तीसगढ़

कांग्रेस पार्षद के बेटे की हुई गिरफ्तारी, जोन दफ्तर में किया था तोड़फोड़

दुर्ग: भिलाई नगर निगम की कांग्रेस पार्षद सुभद्रा सिंह के बेटे रॉबिन सिंह और उसके दोस्त भास्कर दुबे को दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पांच दिन पहले दर्ज की गई FIR के बाद गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन किया था, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की।

पुलिस की कार्रवाई में देरी से नाराज निगम कर्मचारियों ने काम बंद कर दिया और चेतावनी दी थी कि अगर जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। इसके बाद दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्ला ने एएसपी सुखनंदन राठौर को आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। पुलिस टीम ने CSP सत्यप्रकाश तिवारी के नेतृत्व में छापेमारी की और दोनों आरोपियों को पकड़कर थाने लाया गया। गिरफ्तारी की सूचना मिलने पर निगम के अधिकारियों ने धरना समाप्त कर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button