रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी (PCC) ने अपने पार्षदों के लिए अनिवार्य निर्देश जारी किया है। इस निर्देश के अनुसार, कांग्रेस के पार्षदों को अगले चुनाव में टिकट के लिए दावेदारी करने से पहले पांच महीने की तनख्वाह PCC में जमा करनी होगी।
मनमोहन सिंह कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर तय इस नियम के तहत सभी पार्षदों को पत्र जारी कर दिया गया है। राशि जमा कराने के बाद ही कांग्रेस पार्षद आगामी चुनाव लड़ने के पात्र होंगे।
सोशल मीडिया पर वायरल ‘रामायण वीडियो’ और राजनीतिक विवाद
इधर छत्तीसगढ़ में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें भाजपा और कांग्रेस नेताओं को रामायण के किरदारों के रूप में दर्शाया गया है।
वीडियो में भाजपा नेता:
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को भगवान राम,
- अरुण साव को लक्ष्मण,
- किरण सिंह देव को भरत,
- डॉ. रमन सिंह को शत्रुघ्न,
- विजय शर्मा को हनुमान जी के रूप में दिखाया गया है।
कांग्रेस नेताओं की नकारात्मक छवि:
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को रावण,
- टीएस सिंहदेव को विभीषण,
- पूर्व महापौर एजाज ढेबर को लवणासुर के रूप में दर्शाया गया है।
हालांकि, इस वीडियो को किसने बनाया, यह स्पष्ट नहीं है, लेकिन सोशल मीडिया पर इसे बड़ी संख्या में देखा जा रहा है।