दिल्लीदेश

Delhi New Govt: रेखा गुप्ता ने संभाला CM का कार्यभार, आज शाम 7 बजे कैबिनेट की पहली बैठक

दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज अपना कार्यभार संभाल लिया है। शपथ ग्रहण के बाद वह दिल्ली सचिवालय पहुंचीं और औपचारिक रूप से CM की कुर्सी पर विराजमान हुईं। इस मौके पर बीजेपी सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने उन्हें बुके देकर बधाई दी। रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री और दिल्ली बीजेपी की दूसरी महिला मुख्यमंत्री बनी हैं।

आज शाम 7 बजे होगी पहली कैबिनेट बैठक

नई सरकार के गठन के बाद आज शाम 7 बजे पहली कैबिनेट बैठक होगी। राजधानी की जनता को इस बैठक से कई अहम फैसलों की उम्मीद है। खासकर महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान होने की संभावना जताई जा रही है। भाजपा ने चुनावी संकल्प पत्र में महिलाओं को ₹2500 मासिक सहायता देने का वादा किया था, जिसे लागू करने पर विचार किया जा सकता है।

https://twitter.com/i/status/1892521542388486174

बैठक में चर्चा के संभावित मुद्दे

महिलाओं को ₹2500 मासिक सहायता योजना पर फैसला
कैबिनेट मंत्रियों को विभागों का बंटवारा
यमुना सफाई अभियान पर प्राथमिकता के साथ चर्चा
शहरी विकास व प्रदूषण नियंत्रण को लेकर रणनीति

यमुना आरती में शामिल होंगी CM रेखा गुप्ता

कैबिनेट बैठक से पहले शाम 5 बजे रेखा गुप्ता अपने मंत्रियों के साथ यमुना आरती में भाग लेंगी। चुनाव के दौरान यमुना की सफाई एक बड़ा मुद्दा था, जिसे बीजेपी सरकार शीघ्र पूरा करने का संकल्प ले सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button