बिलासपुर। मस्तुरी क्षेत्र के आम जनता एवं वरिष्ठ नागरिको को छोटी-छोटी समस्यो को लेकर वरिष्ठ कार्यालय बिलासपुर जाना पडता था जिससे उन्हे काफी असुविधाये होती थी इन्ही बातो को ध्यान में रखते हुए एवं उनकी सुविधाओ का ध्यान रखते हुए पुराना थाना मस्तुरी में अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय का शुभांरभ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह बिलासपुर के द्वारा किया गया तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अर्चना झा के उपस्थिति में उप पुलिस अधीक्षक एल.सी मोहले को पुलिस अनुविभागीय अधिकारी मस्तुरी का कार्य सौपा गया इस दौरान मस्तुरी/ मल्हार / पचपेडी क्षेत्र के जिला जनपद सदस्यगण/जनपद अध्यक्ष श्रीमति सरस्वती सोनवानी व जनपद सदस्यगण, सरपंच संघ के अध्यक्ष एवं मस्तुरी क्षेत्र के सरपंचगण एवं कोटवार, पत्रकारगण एवं क्षेत्र के नागरिक काफी संख्या में उपस्थित थे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा अपने उद्धबोधन में सरपंच एवं कोटवार को शासन / प्रशासन का मुख्य कडी बताये हुए शहर एवं गांवो में अवैध शराब, गांजा, जुआ, सट्टा के विरूद्ध जागरूकता चलने एवं पुलिस का सहयोग करते हुए अपराध मुक्त करने का आवाहन किया तथा पुलिस अनुविभागीय कार्यालय मस्तुरी में होने से आम जनता अपनी समस्या का समाधान मस्तुरी में ही करना बताये। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अर्चना झा द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा चलाये जा रहे चेतना कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए नशा के विरूद्ध, बाल अपराध, महिला अपराध एवं यातायात जागरूकता के संबंध में जानकारी दिया गया।
Related Posts
छत्तीसगढ़ को स्किल हब बनाने की दिशा में ऐतिहासिक पहल: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा – “समाज के हर वर्ग की भागीदारी से ही बनेगा विकसित छत्तीसगढ़”
- News Excellent
- July 21, 2025
- 0
रायपुर, 20 जुलाई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि “हम विकसित भारत–विकसित छत्तीसगढ़” के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए निरंतर कार्यरत हैं, […]
मिशन क्लीन सिटी के तहत कार्यरत स्वच्छता दीदियों और सफाई मित्रों के लिए सरकार ने खोला राहत का पिटारा
- News Excellent
- February 21, 2025
- 0
रायपुर। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने मिशन क्लीन सिटी के अंतर्गत नगरीय निकायों में कार्यरत स्वच्छता दीदियों और सफाई मित्रों के लिए राहत का […]
मुख्यमंत्री साय ने साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल से की मुलाकात
- News Excellent
- March 23, 2025
- 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को वरिष्ठ साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल के रायपुर स्थित निवास पहुंचकर उनसे मुलाकात की। मुख्यमंत्री साय ने शुक्ल […]