एमसीबी। मनेन्द्रगढ़ के अनुविभागीय दण्डाधिकारी कार्यालय से जारी आदेश में कहा गया है कि मनेन्द्रगढ़ स्थित लोक निर्माण विभाग के विश्रामगृह का आबंटन अब केवल अनुविभागीय दण्डाधिकारी अथवा जिला सत्कार अधिकारी की अनुमति से ही किया जाएगा। शासन द्वारा समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों और सत्कार संबंधी प्रचलित नियमों के अनुरूप विश्रामगृह का उपयोग होगा तथा इसमें केन्द्र, राज्य शासन और जिला प्रशासन द्वारा अधिकृत माननीय अतिथियों को प्राथमिकता दी जाएगी। बिना अनुमति किसी भी निजी या अनधिकृत व्यक्ति का प्रवेश विश्रामगृह में पूर्णतः निषेध रहेगा। प्रत्येक आबंटन के लिए पूर्व स्वीकृति तथा बुकिंग रजिस्टर में प्रविष्टि अनिवार्य होगी, जिसमें आगंतुक का नाम, पदनाम, कार्यालय एवं प्रवास अवधि का स्पष्ट उल्लेख किया जाएगा। विश्रामगृह परिसर में वाहनों की पार्किंग की अनुमति केवल अधिकृत आगंतुकों और शासकीय वाहनों को ही होगी। यदि आदेश का उल्लंघन किया जाता है तो इसे शासकीय कार्य में बाधा मानते हुए संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
Related Posts
कलिंगा विश्वविद्यालय ने सतत विकास पर किया भव्य अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन ‘साईससस्टेन 2025’ का आयोजन
- News Excellent
- September 19, 2025
- 0
रायपुर। कलिंगा विश्वविद्यालय, रायपुर के विज्ञान संकाय ने 17-18 सितंबर 2025 को हाइब्रिड मोड में “अंतः विषय वैज्ञानिक अनुसंधान के माध्यम से सतत विकास को […]
रायपुर में बनेगा देश का प्रमुख AI डेटा सेंटर, ESDS करेगी 600 करोड़ का निवेश
- News Excellent
- May 26, 2025
- 0
रायपुर। छत्तीसगढ़ देश के डिजिटल भविष्य की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाने जा रहा है। ESDS Software Solution Ltd ने रायपुर में अत्याधुनिक आर्टिफिशियल […]
संचार साथी मोबाइल ऐप के डाउनलोड की संख्या लॉन्च के लगभग 6 महीने में 50 लाख के पार
- News Excellent
- August 10, 2025
- 0
दिल्ली। दूरसंचार विभाग (डीओटी) की संचार साथी पहल ने दूरसंचार सुरक्षा बढ़ाने और नागरिकों को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण प्रभाव डाला है। लॉन्च के बाद […]