Breaking News

रायपुर: शासकीय दूधाधारी बजरंग महिला पीजी कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह पर आत्मरक्षा प्रशिक्षण

शासकीय दूधाधारी बजरंग महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह के तहत छात्राओं के लिए किक बॉक्सिंग आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।

रायपुर। शासकीय दूधाधारी बजरंग महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह के तहत छात्राओं के लिए किक बॉक्सिंग आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) रायपुर इकाई के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में छात्राओं को स्वरक्षा के महत्वपूर्ण तकनीकों का प्रशिक्षण दिया गया।

छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए

कार्यक्रम में किक बॉक्सिंग विशेषज्ञ विशाल हियाल ने छात्राओं को आत्मरक्षा के व्यावहारिक और प्रभावी तरीके सिखाए। इसमें विभिन्न डिफेंस मूव्स, स्ट्राइकिंग तकनीक और खतरों से बचाव के कौशल सिखाए गए, ताकि छात्राएं किसी भी आपात स्थिति में आत्मरक्षा कर सकें।

कार्यक्रम में शामिल गणमान्य अतिथि

कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. किरण गजपाल, डॉ. प्रकाश कौर सलूजा, SAI सेंटर रायपुर के प्रभारी के.सी. त्रिपाठी और विभागाध्यक्ष डॉ. कर्मिष्ठ शंभरकर उपस्थित रहे। प्राचार्य डॉ. किरण गजपाल ने अपने संबोधन में कहा, “महिला सशक्तिकरण केवल एक दिन का विषय नहीं, बल्कि हर दिन महिलाओं का है। आत्मरक्षा का यह प्रशिक्षण छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाएगा।”

प्रमाण पत्र वितरित, छात्राओं ने दिखाया उत्साह

प्रशिक्षण में भाग लेने वाली सभी छात्राओं को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। छात्राओं ने इस शिविर में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और आत्मरक्षा की बारीकियों को सीखा। कार्यक्रम का मंच संचालन निष्ठा साहू ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button