Breaking News
होलिका दहन 2025: जानें शुभ मुहूर्त, भद्रा काल और होली पर लगने वाले चंद्रग्रहण की जानकारी!
इस साल होलिका दहन का शुभ मुहूर्त 13 मार्च की रात 11:26 बजे से 12:30 बजे तक रहेगा। जानें भद्रा काल, होलाष्टक और होली पर लगने वाले चंद्रग्रहण की पूरी जानकारी।

रायपुर। इस बार होलिका दहन के लिए भक्तों को लंबा इंतजार करना पड़ेगा, क्योंकि शुभ मुहूर्त देर रात में रहेगा। फाल्गुन पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 13 मार्च को सुबह 10:35 बजे होगी और 14 मार्च दोपहर 12:23 बजे तक रहेगी।
भद्रा काल और होलिका दहन का शुभ मुहूर्त
- 13 मार्च को शाम 6:57 बजे से रात 8:14 बजे तक भद्रा पूंछ का समय रहेगा।
- इसके बाद रात 10:22 बजे तक भद्रा मुख रहेगा।
- भद्रा समाप्त होने के बाद, रात 11:26 से 12:30 बजे तक होलिका दहन का उत्तम समय रहेगा।
धार्मिक मान्यता के अनुसार, भद्राकाल में होलिका दहन करना अशुभ माना जाता है, क्योंकि भद्रा क्रोधी स्वभाव की होती है और इस दौरान शुभ कार्य वर्जित होते हैं।
इस साल होली पर लगेगा पहला चंद्रग्रहण
इस वर्ष का पहला चंद्रग्रहण 14 मार्च को लगेगा।
- उपछाया ग्रहण सुबह 9:27 बजे शुरू होगा।
- 10:39 बजे आंशिक ग्रहण, और
- 11:56 बजे पूर्ण चंद्रग्रहण समाप्त होगा।
भारत में यह ग्रहण दिन में होने के कारण दिखाई नहीं देगा और इसका कोई ज्योतिषीय प्रभाव नहीं पड़ेगा। यह ऑस्ट्रेलिया, यूरोप, अमेरिका, अफ्रीका के कई हिस्सों में प्रभावी रहेगा।
7 मार्च से शुरू होगा होलाष्टक
होलाष्टक 7 मार्च से 13 मार्च तक रहेगा, जिसे शुभ कार्यों के लिए अशुभ माना जाता है।
- इस दौरान शादी, गृह प्रवेश, मुंडन आदि शुभ कार्य वर्जित होते हैं।
- हालांकि, पूजा-पाठ और विशेष उपाय करने से सकारात्मक फल प्राप्त होते हैं।