रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की प्रारंभिक परीक्षा में अंग्रेजी अनुवाद की बड़ी गलती सामने आई है। PSC ने चीता (Cheetah) का वैज्ञानिक नाम पूछने के बजाय लेपर्ड (तेंदुआ) का वैज्ञानिक नाम पूछ लिया, जिससे अभ्यर्थियों में भ्रम की स्थिति पैदा हो गई। उम्मीदवारों की आपत्ति के बाद PSC ने इस प्रश्न को विलोपित कर दिया।
🔹 4 प्रश्न हुए विलोपित
PSC ने प्रारंभिक परीक्षा-2024 के दोनों प्रश्नपत्रों में कुल 4 सवाल हटा दिए हैं, जिनमें से 3 प्रश्न प्रथम प्रश्नपत्र और 1 प्रश्न द्वितीय प्रश्नपत्र से हैं।
🔹 विलोपित किए गए सवाल:
1️⃣ चीता का वैज्ञानिक नाम क्या है? (गलत इंग्लिश ट्रांसलेशन के कारण)
2️⃣ अणु चुंबकीय और लौह चुंबकीय जोड़ी मिलान संबंधी प्रश्न
3️⃣ भारतीय संविधान के अनुच्छेद 243-ज पर आधारित प्रश्न
4️⃣ त्रिभुजों की संख्या से जुड़ा गणितीय प्रश्न
🔹 PSC की अनुवाद में बड़ी चूक
PSC के पेपर हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में एक समान होने चाहिए, लेकिन गलत अनुवाद के कारण अलग-अलग प्रश्न पूछ लिए गए। विशेषज्ञों और अभ्यर्थियों की आपत्तियों के बाद संशोधित मॉडल आंसर जारी कर दिए गए हैं।
🔹 पिछले साल 7 सवाल हटाए गए थे
2023 में आयोजित PSC प्रारंभिक परीक्षा में 7 सवाल विलोपित किए गए थे, जबकि इस बार 4 प्रश्नों को हटाया गया है। अभ्यर्थियों का मूल्यांकन अब 192 अंकों के आधार पर किया जाएगा।
🔹 अब जल्द आएगा रिजल्ट
PSC ने 9 फरवरी को प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की थी। अंतिम उत्तर कुंजी जारी होने के बाद जल्द ही परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा और इसके बाद मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी।