भाजपा छत्तीसगढ़ की अहम बैठक 21 मार्च को, सीएम विष्णु देव साय और नितिन नबीन रहेंगे मौजूद
भारतीय जनता पार्टी (BJP) छत्तीसगढ़ की 21 मार्च को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होगी। यह बैठक रायपुर स्थित प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में दोपहर 2 बजे से शुरू होगी।

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी (BJP) छत्तीसगढ़ की 21 मार्च को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होगी। यह बैठक रायपुर स्थित प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में दोपहर 2 बजे से शुरू होगी। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव करेंगे, जबकि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
बैठक का मुख्य एजेंडा
इस बैठक में भाजपा संगठन की आगामी रणनीतियों पर मंथन किया जाएगा। साथ ही आगामी पंचायत चुनाव और अन्य राजनीतिक गतिविधियों को लेकर विस्तृत चर्चा होगी। भाजपा प्रदेश महामंत्री जगदीश (रामू) रोहरा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह बैठक संगठनात्मक मजबूती और कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने की दिशा में अहम भूमिका निभाएगी।
किन-किन नेताओं की होगी उपस्थिति?
बैठक में प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य, संभाग प्रभारी-सह प्रभारी, जिला संगठन प्रभारी-सहप्रभारी, जिला अध्यक्ष, निवृत्तमान जिला अध्यक्ष, सभी मोर्चों के प्रदेश पदाधिकारी, प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजक-सह संयोजक, महापौर, नगर पालिका और नगर पंचायत अध्यक्ष, निगम सभापति, जिला पंचायत अध्यक्ष-उपाध्यक्ष और जनपद पंचायत अध्यक्ष शामिल होंगे।
भाजपा की आगामी रणनीति पर नजर
भाजपा द्वारा इस बैठक में राज्य में पार्टी की जनसंपर्क योजनाओं को प्रभावी बनाने, जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर रोडमैप तैयार किया जाएगा। प्रदेश नेतृत्व कार्यकर्ताओं को चुनावी रणनीति के टिप्स भी देगा।