Breaking News

छत्तीसगढ़ कांग्रेस और भाजपा की महत्वपूर्ण बैठकें आज, सियासी हलचल तेज

छत्तीसगढ़ में आज कांग्रेस और भाजपा की अहम बैठकें होंगी। भाजपा 22 मार्च को बिहार दिवस पर "एक भारत, श्रेष्ठ भारत स्नेह मिलन" कार्यक्रम आयोजित करेगी। जानिए पूरी खबर।

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में आज हलचल तेज रहेगी। कांग्रेस और भाजपा दोनों ही दल अपनी-अपनी महत्वपूर्ण बैठकों का आयोजन कर रहे हैं।

कांग्रेस की बैठक: धरसींवा में विजय जांगिड़ करेंगे समीक्षा

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के सह प्रभारी विजय जांगिड़ आज धरसींवा विधानसभा क्षेत्र में बैठक लेंगे। यह बैठक दोपहर 3 बजे खरोरा में आयोजित होगी। बैठक में संगठनात्मक मुद्दों, आगामी रणनीतियों और क्षेत्रीय समस्याओं पर चर्चा की जाएगी। माना जा रहा है कि इस दौरान आगामी चुनावों को लेकर भी महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं।

भाजपा की अहम बैठक: सीएम विष्णुदेव साय और नितिन नबीन रहेंगे शामिल

इधर, भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ भी आज एक अहम बैठक करने जा रही है। इस बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन और प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव शामिल होंगे। कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित इस बैठक में प्रदेशभर के सैकड़ों नेता जुटेंगे। दोपहर 2 बजे से शुरू होने वाली इस बैठक में महापौर, सभापति, नगर पालिका और नगर पंचायत के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष भाग लेंगे।

बैठक का मुख्य उद्देश्य निकाय और पंचायत चुनावों में जीत का जश्न मनाना और आगे की रणनीति तय करना है। पार्टी संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावों की तैयारियों को धार देने पर भी चर्चा होगी।

“एक भारत, श्रेष्ठ भारत” स्नेह मिलन कार्यक्रम

भाजपा द्वारा 22 मार्च को “एक भारत, श्रेष्ठ भारत स्नेह मिलन कार्यक्रम” का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम बिहार दिवस के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है। पार्टी ने सभी राज्यों में उनके स्थापना दिवस मनाने की योजना बनाई है।

छत्तीसगढ़ में यह कार्यक्रम रायपुर और भिलाई सहित पाँच से छह जिलों में आयोजित किया जाएगा। भिलाई में सुबह 11 बजे और रायपुर में शाम 5 बजे कार्यक्रम होगा। इसमें प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि होंगे। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव समेत भाजपा के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी शिरकत करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button