रायपुर
निकाय चुनाव 2025 : सरकार के कामों से बढ़ा जन विश्वास – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय-
निकाय चुनाव 2025 : सरकार के कामों से बढ़ा जन विश्वास - मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय -

Raipur – भाजपा की निर्णायक जीत के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पहली प्रतिक्रिया दी है। उनका ट्वीट था कि भाजपा प्रदेश के नगरीय निकाय चुनाव में ऐतिहासिक जीत की ओर अग्रसर है। CM ने इस अद्भुत निर्णय के लिए राज्य के मतदाताओं का आभार जताया है।
सीएम साय ने कहा कि निर्णायक बढ़त भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ताओं ने डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाया और संगठन ने कुशल रणनीति के तहत इस चुनाव में भाग लिया। भाजपा सरकार के प्रयासों से जनता में बढ़ा हुआ विश्वास जनादेश में बदलता दिख रहा है। हम और अधिक उत्साह के साथ जनाआकांक्षाओं पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे।