Haryana Election Results -नायब सिंह सैनी जीते,देखिए अब तक के विजेताओं की लिस्ट,
नायब सिंह सैनी जीते,देखिए अब तक के विजेताओं की लिस्ट -

Haryana Election Results –
नूंह विधानसभा में कांग्रेस के मुस्लिम उम्मीदवार ने जीत हासिल की, जो हरियाणा विधानसभा चुनाव का पहला परिणाम था। नूंह पिछले दिनों धार्मिक हिंसा के कारण देश भर में चर्चा में था। भाजपा की पहली जीत जींद से हुई, जहां डॉ. कृष्ण लाल ने 15,860 वोटों से कांग्रेस प्रत्याशी को हराया।
हरियाणा विधानसभा चुनाव की मतगणना अभी भी चल रही है। सुबह आठ बजे शुरू हुई मतगणना में पहले डाक मतपत्रों की गिनती हुई। बाद में ईवीएम खोला गया। पहला रुझान बाद में चुनाव आयोग की वेबसाइट पर विजेताओं के नाम घोषित होने लगे। Haryana विजेताओं की लिस्ट नीचे देखें।
भाजपा हरियाणा में तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। हरियाणा का इतिहास ऐसा कभी नहीं देखा है कि एक ही पार्टी लगातार तीन बार सरकार चलाई हो। साथ ही, इस बार भाजपा को प्रदेश के इतिहास में अपना रिकॉर्ड बनाने के लिए लगभग 50 सीट मिलने की उम्मीद है।
Constituency | Winning Party | Winner | Margin of Victory | Runner-up |
---|---|---|---|---|
नूंह | कांग्रेस | आफताब अहमद | 46,963 वोट | भाजपा – संजय सिंह (15902 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर) |
पुन्हाना | कांग्रेस | मो. इलियास | 31,916 वोट | BJP (तीसरे स्थान पर) |
जींद | भाजपा | डॉ. कृष्ण लाल | 15,860 वोट | कांग्रेस – महावीर गुप्ता |
खारखोडा | भाजपा | पवन खारखोडा | 5,635 वोट | कांग्रेस – जयवीर सिंह |
लाडवा | भाजपा | नायब सिंह सैनी | – | कांग्रेस – मेवा सिंह |
कालका | भाजपा | शक्ति रानी शर्मा | – | कांग्रेस – प्रदीप चौधरी |
कैथल | कांग्रेस | आदित्य सुरजेवाला | 8,000 वोट | भाजपा – लीला राम |
जुलाना | कांग्रेस | विनेस फोगाट | 6,015 वोट | भाजपा – योगेश कुमार |
पंचकूला | कांग्रेस | चंद्रमोहन बिश्नोई | – | डॉ. ज्ञानचंद गुप्ता (भाजपा, स्पीकर) हार गए |
अंबाला | कांग्रेस | पूजा चौधरी | – | – |
ऐलनाबाद | कांग्रेस | भारत सिंह बेनीवाल | 14,861 वोट | अभय सिंह चौटाला हारे |
रानियां | – | अर्जुन चौटाला | – | अपने दादा रणजीत चौटाला को हराया |