Breaking News

बीजापुर: बीजापुर में नक्सली हमला

तेलंगाना-छत्तीसगढ़ सीमा पर नक्सली मुठभेड़, कई नक्सलियों मारे कि जानें की खबर

बस्तर में माओवाद को खत्म करने के लिए जवान लगातार जंगलों में गश्त कर रहे हैं और उन्हें लगातार सफलता भी मिल रही है। माओवादी अपने लगातार हो रहे नुकसान से परेशान हैं और हमेशा जवानों को नुकसान पहुंचाने की नई रणनीतियाँ बना रहे हैं। कुछ जगहों पर नक्सली जवानों के साथ मुठभेड़ की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अभी तक वे इसमें सफल नहीं हो पाए हैं।

इसी दौरान, जवानों और नक्सलियों के बीच फिर से मुठभेड़ हुई, जिसमें कई नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना तेलंगाना और छत्तीसगढ़ की सीमा के जंगलों में हुई है। मुठभेड़ के दौरान एक नक्सली का शव और हथियार बरामद हुए हैं। बीजापुर जिले के इल्मीड़ी के जंगलों में मुठभेड़ अभी भी जारी है।

हाल ही में, माओवादियों ने जवानों को चकमा देकर उन्हें भारी नुकसान पहुंचाया। बस्तर के अंदरूनी इलाकों में जवानों द्वारा लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं, जिनमें उन्हें कई महत्वपूर्ण सफलताएँ मिली हैं। बीजापुर के इलाके में भी मुठभेड़ जारी है।

बीती रात, तर्रेम थाना क्षेत्र के मंडिमरका के जंगलों में नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट किया। इस धमाके में दो जवान शहीद हो गए और चार जवान घायल हो गए। घायल जवानों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। माओवादियों ने ऑपरेशन से लौटते वक्त पाइप बम से ब्लास्ट किया। एसटीएफ के प्रधान आरक्षक भरत लाल साहू और आरक्षक सतेर सिंह इस धमाके में शहीद हुए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button