रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 24 मार्च को छत्तीसगढ़ के दौरे पर आएंगी। इस दौरान वे राज्य विधानसभा का दौरा करेंगी और विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगी। विधानसभा में विधायकों को संबोधित करने के लिए उनका कार्यक्रम तय किया गया है।
सुरक्षा और प्रशासनिक तैयारियां जोरों पर
राष्ट्रपति के आगमन को लेकर प्रशासनिक और सुरक्षा स्तर पर तैयारियां तेज हो गई हैं। सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की जा रही है, ताकि उनकी यात्रा सुचारू रूप से संचालित हो सके।
21 मार्च को विधानसभा का बजट सत्र होगा समाप्त
राष्ट्रपति के छत्तीसगढ़ दौरे से पहले विधानसभा का बजट सत्र 21 मार्च को समाप्त होगा। उच्च सूत्रों के अनुसार, राष्ट्रपति भवन से आधिकारिक कार्यक्रम की पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है, लेकिन तैयारियां अभी से शुरू कर दी गई हैं।
बैठक में मौजूद रहे ये प्रमुख नेता
राष्ट्रपति के आगमन को लेकर शासन स्तर पर बैठकों का दौर जारी है। गुरुवार को इस संबंध में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत और अन्य मंत्री-विधायकों के साथ बैठक की।