छत्तीसगढ़राजनितिराजनीतीरायपुर

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का रायपुर दौरा: विधानसभा के रजत जयंती वर्ष समारोह में होंगी शामिल

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु एक दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर रायपुर दौरे पर आ रही हैं। वे छत्तीसगढ़ विधानसभा के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु एक दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर रायपुर दौरे पर आ रही हैं। वे छत्तीसगढ़ विधानसभा के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी और विधायकों को संबोधित करेंगी। राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।

राष्ट्रपति का कार्यक्रम

  • सुबह 10:35 बजे: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु माना एयरपोर्ट पर पहुंचेंगी।
  • 10:45 बजे: माना एयरपोर्ट से विधानसभा भवन के लिए रवाना होंगी।
  • 11:05 बजे: विधानसभा भवन पहुंचेंगी।
  • 11:15 बजे से 12:00 बजे तक: राष्ट्रपति वृक्षारोपण करेंगी, विधायकों के साथ ग्रुप फोटो सेशन में शामिल होंगी और विधायकों को संबोधित करेंगी।
  • 12:00 बजे: कार्यक्रम समाप्त होने के बाद राष्ट्रपति विधानसभा से माना एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगी।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

रायपुर रेंज आईजी और अन्य वरिष्ठ आईपीएस-आईएएस अधिकारी सुरक्षा की कमान संभालेंगे। राष्ट्रपति की सुरक्षा में 900 जवानों की तैनाती की गई है। सुरक्षा के तहत सुबह 10:30 बजे से 12:30 बजे तक विभिन्न मार्गों पर ट्रैफिक को रोका जाएगा। इसमें सेरीखेड़ी बायपास, मंदिरहसौद-आरंग, बलौदाबाजार रोड, मोवा और आमासिवनी रोड शामिल हैं। राष्ट्रपति का काफिला 20.5 किमी की दूरी 25 मिनट में तय करेगा।

विधानसभा में विशेष आयोजन

विधानसभा भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु छत्तीसगढ़ विधानसभा के रजत जयंती वर्ष के तहत विधायकों को संबोधित करेंगी। इसके अलावा वे सेंट्रल हॉल के सामने कदंब का पौधारोपण भी करेंगी। इस अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, और नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत उपस्थित रहेंगे। राष्ट्रपति के संबोधन के बाद राज्यपाल, स्पीकर, मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भी अपने विचार व्यक्त करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button