राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का रायपुर दौरा: विधानसभा रजत जयंती समारोह में होंगी शामिल
रायपुर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का भव्य स्वागत किया गया। एयरपोर्ट पर राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने उनका स्वागत किया।

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का भव्य स्वागत किया गया। एयरपोर्ट पर राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर डिप्टी सीएम अरुण साव, विजय शर्मा, राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय, महापौर मीनल चौबे और मुख्य सचिव अमिताभ जैन सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
राष्ट्रपति का कार्यक्रम
- समय: राष्ट्रपति मुर्मु सुबह 11:15 बजे विधानसभा के रजत जयंती समारोह में शामिल होंगी।
- कार्यक्रम: विधानसभा में विधायकों को संबोधित करेंगी और कदंब का पौधारोपण भी करेंगी।
- प्रस्थान: दोपहर 12:00 बजे एयरपोर्ट के लिए रवाना होकर 12:30 बजे दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी।
सुरक्षा के कड़े इंतजाम
राष्ट्रपति की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रायपुर में 900 जवानों की तैनाती की गई है। रायपुर रेंज के IG समेत IPS और IAS अधिकारियों ने सुरक्षा की कमान संभाली है। राष्ट्रपति के काफिले की सुरक्षा को लेकर सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन सर्विलांस का भी उपयोग किया जा रहा है।
ट्रैफिक अलर्ट:
- सुबह 10:30 से 12:30 बजे तक सेरीखेड़ी बायपास, मंदिरहसौद-आरंग रोड, बलौदाबाजार रोड, मोवा और आमासिवनी क्षेत्र में ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा।
- विधानसभा बायपास रोड और नवा रायपुर स्टेडियम रोड पर भी बैरिकेडिंग की गई है।
राष्ट्रपति का संबोधन
विधानसभा के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर राष्ट्रपति मुर्मु सदस्यों को संबोधित करेंगी। इस दौरान राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत भी सभा को संबोधित करेंगे।