रायपुर। राष्ट्रीय स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में रायपुर को 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों मिलियन प्लस सिटीस श्रेणी में नेशनल रैकिंग में रायपुर शहर को चौथा स्थान प्राप्त हुआ है। इसमें रायपुर शहर को 11996 अंक निर्धारित मानको के अनुरूप प्राप्त हुए है। रायपुर शहर छत्तीसगढ़ राज्य का पहला 7 स्टार शहर बन गया है। रायपुर शहर की इस उपलब्धि पर राजधानी शहर की प्रथम नागरिक नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर मीनल चौबे, सभापति सूर्यकांत राठौड, स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष गायत्री सुनील चंद्राकर, आयुक्त विश्वदीप ने समस्त नगरवासियों को हार्दिक बधाई दी है। उन्होने नगर निगम रायपुर की ओर से प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग अरूण साव को हार्दिक धन्यवाद दिया है। साथ ही नगर निगम रायपुर के सभी जनप्रतिनिधि पार्षदों, सामाजिक, स्वयंसेवी संगठनो के पदाधिकारियों, रायपुर नगर निगम के स्वच्छता एम्बेसडकर सहित नगर निगम रायपुर के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, स्वच्छता दीदियों, सफाई मित्रो को उनके प्रयासो हेतु सराहा है।
Related Posts
ACB ने नौकरी लगाने के नाम पर रिश्वत लेने वाले मंडल निरीक्षक को रंगे हाथों पकड़ा
- News Excellent
- March 28, 2025
- 0
सक्ती। छत्तीसगढ़ में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की कार्रवाई लगातार जारी है। आज सक्ती जिले में एसीबी की टीम ने नौकरी लगाने के नाम पर […]
रायपुर प्रेस क्लब में ‘सावन उत्सव’ की धूम, बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष वर्णिका शर्मा हुई शामिल
- News Excellent
- August 4, 2025
- 0
रायपुर। रायपुर प्रेस क्लब में रविवार को ‘सावन उत्सव 2025’ का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। इसमें शहर की महिला पत्रकारों ने बढ़ चढ़कर […]
ऑपरेशन साइबर शील्ड : 40 स्थानों पर छापा, 62 साइबर ठग गिरफ्तार
- News Excellent
- January 23, 2025
- 0
रायपुर। रायपुर पुलिस और साइबर टीमों ने छत्तीसगढ़ समेत 3 राज्यों में पिछले दो दिन में छापेमारी कर 62 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें […]