Breaking News

रायगढ़ में सीएम विष्णुदेव साय का मेगा रोड शो, कांग्रेस प्रत्याशी दीप्ति दुबे ने जारी किया घोषणा पत्र

रायगढ़ निकाय चुनाव: सीएम विष्णुदेव साय भाजपा प्रत्याशी जीवर्धन चौहान के समर्थन में करेंगे रोड शो। कांग्रेस प्रत्याशी दीप्ति दुबे ने 10 बिंदुओं वाला घोषणा पत्र जारी किया।

रायगढ़ में सीएम विष्णुदेव साय का रोड शो

रायगढ़ में नगर निकाय चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में रोड शो करेंगे। यह रोड शो सत्तीगुड़ी चौक से मिनीमाता चौक तक निकाला जाएगा, जहां भाजपा के महापौर प्रत्याशी जीवर्धन चौहान की चाय दुकान स्थित है।

इस रोड शो में सीएम के साथ वित्त मंत्री ओपी चौधरी, राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह और लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया भी शामिल होंगे। भाजपा कार्यकर्ताओं में इस आयोजन को लेकर काफी उत्साह है। रोड शो के बाद शाम 4 बजे सीएम रायगढ़ से रायपुर रवाना होंगे।

कांग्रेस प्रत्याशी दीप्ति दुबे का घोषणा पत्र जारी

निकाय चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस प्रत्याशी दीप्ति दुबे ने भी अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। उन्होंने 10 बिंदुओं पर शहर के विकास का वादा किया है। उनकी प्रमुख घोषणाएँ इस प्रकार हैं:

  1. 24×7 कॉल सेंटर – नगर निगम की शिकायतों के निवारण के लिए।
  2. हर वार्ड में उत्कृष्ट आंगनबाड़ी एवं मितानिन केंद्र।
  3. शहर के खुले नाले और चेंबरों को शीघ्र ढंकने का कार्य।
  4. पंजीकृत गणेश पंडालों को हर वर्ष प्रोत्साहन राशि।
  5. आवारा पशुओं की समस्या के समाधान के लिए गौठान और श्वानगृह।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button