रायपुर। सम्पूर्ण नगर पालिक निगम रायपुर के परिक्षेत्र में चैट्रीचन्द्र पर्व 30 मार्च 2025 को मांस – मटन का विक्रय पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। इस सम्बन्ध में छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के आदेश के परिपालन में रायपुर नगर पालिक निगम के स्वास्थ्य विभाग की ओर से चैट्रीचन्द्र पर्व दिनांक 30 मार्च 2025 को रायपुर नगर पालिक निगम के सम्पूर्ण परिक्षेत्र में स्थित पशुवध गृह एवं समस्त मांस – मटन विक्रय की दुकानों को बंद रखे जाने का आदेश जारी किया है। चैट्रीचन्द्र पर्व दिनांक 30 मार्च 2025 को किसी भी दुकान में मांस – मटन विक्रय करते पाये जाने पर मांस – मटन जप्त करने की कार्यवाही की जायेगी और सम्बंधित व्यक्ति के विरूद्ध यथोचित कार्यवाही भी की जायेगी। चैट्रीचन्द्र पर्व 30 मार्च 2025 को नगर पालिक निगम रायपुर के जोन स्वास्थ्य अधिकारीगण, जोन स्वच्छता निरीक्षकगण मांस- मटन के विक्रय पर प्रतिबन्ध के आदेश का व्यवहारिक पालन सुनिश्चित करवाएंगे और इस हेतु अपने – अपने सम्बंधित जोन क्षेत्रों के मांस – मटन की दुकानों का सतत निरन्तर पर्यवेक्षण करेंगे।
Related Posts
नवा रायपुर में खुलेगा राष्ट्रीय स्तर का फैशन टेक्नोलॉजी इंस्टीट्यूट
- News Excellent
- March 3, 2025
- 0
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने बजट 2025 में राज्य के युवाओं के लिए एक बड़ी घोषणा करते हुए नवा रायपुर अटल नगर में राष्ट्रीय स्तर का […]
पीएम मोदी कल करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि के 20वीं किश्त का अंतरण
- News Excellent
- August 1, 2025
- 0
रायपुर। प्रधानमंत्री मोदी 2 अगस्त को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत देशभर के किसानों को 20वीं किश्त की राशि बेबकास्ट के माध्यम से जारी […]
नए साल में खिलाड़ियों को तोहफा, टेनिस और हॉकी अकादमी की मंजूरी
- News Excellent
- January 8, 2025
- 0
रायपुर। छत्तीसगढ़ में खेल अधोसंरचनाओं को तेजी से विकसित किया जा रहा है। नए साल में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों […]