विदेश

चीन के आसमान में दिखे सात सूरज: वायरल वीडियो ने उड़ाई लोगों की नींद

हाल ही में चीन के चेंग्दू से एक वायरल वीडियो ने सोशल मीडिया पर खूब हलचल मचाई, जिसमें आसमान में सात सूरज नजर आ रहे थे। यह वीडियो चेंग्दू के एक अस्पताल से वांग नाम की एक महिला द्वारा रिकॉर्ड किया गया था, जिसमें अलग-अलग तीव्रता के साथ सात चमकीले धब्बे एक कतार में दिख रहे हैं। इस दृश्य ने लोगों को हैरान कर दिया, और कई लोग इसे ग्लोबल वार्मिंग या ब्रह्मांड के किसी अद्भुत नजारे से जोड़ने लगे।

असली कारण: ऑप्टिकल इल्यूजन हालांकि, विशेषज्ञों ने इस घटना को एक ऑप्टिकल इल्यूजन बताया है। दरअसल, यह वीडियो अस्पताल की खिड़की के अंदर से रिकॉर्ड की गई थी, और अलग-अलग लेयर में कांच के माध्यम से रोशनी के अपवर्तन (रिफ्रैक्शन ऑफ लाइट) की वजह से यह नजारा बना। कांच की हर लेयर से एक अलग सूरज की तस्वीर बन गई, जिससे ऐसा प्रतीत हुआ जैसे आसमान में सात सूरज हो।

सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोगों ने इसे लेकर मजेदार प्रतिक्रियाएं दीं। कुछ यूजर्स ने इसे ग्लोबल वार्मिंग का परिणाम बताया, तो कुछ ने इसे चुंबकीय क्षेत्र की गड़बड़ी के कारण समानांतर ब्रह्मांड का ओवरलैप होना कहा। Reddit पर एक यूजर ने इसे चीनी मिथक होउ यी से जोड़ा, जो एक तीरंदाज था और जिसने पृथ्वी के 10 सूर्यों में से नौ को मार गिराया था। कई लोगों ने इसे चीन के वायु प्रदूषण का नतीजा भी बताया, जबकि कुछ ने इसे सर्वनाश की निशानी माना।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button