छत्तीसगढ़

CM हाउस का घेराव,

महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष फूलो देवी, पीसीसी चीफ बैज, पूर्व मुख्यमंत्री बघेल और नेता प्रतिपक्ष महंत ने सीएम हाउस का घेराव किया..।

महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता मंगलवार को राज्य में बढ़ते अपराध को लेकर सीएम हाउस का घेराव करने पहुंची। कांग्रेस महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद फूलोदेवी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चियों से लेकर 50 साल की अधेड़ महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाएं हो रही हैं। कांग्रेस के दबाव के बिना कोई कार्रवाई नहीं होती।

प्रदर्शन में मौजूद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि आज हमारी माताएं-बहनें लाल साड़ी पहनकर सरकार पर हमला करने आई हैं। नौ महीने की सरकार ने राज्य को ध्वस्त कर दिया। माता-बहन दोनों सुरक्षित नहीं हैं। कांग्रेस पार्टी ने लगातार बात की। आपको जनता ने सरकार चलाने का अधिकार दिया है, लेकिन इस सरकार में सरकार या कानून का नाम नहीं है।

पीसीसी प्रमुख ने कहा कि इस सरकार पर गुस्सा है, लेकिन कुछ भी नहीं किया। आज वे सड़क पर लड़ने को तैयार हैं। सरकार लाठी, जेल और एफआईआर से प्यार करती है। पांच साल लाठीबाजी करने, एफआईआर करने और जेल में डालने में बीत जाएंगे। हमारी लड़ाई है माता-बहनों की सुरक्षा। यदि कवर्धा, गृहमंत्री के निवास स्थान, रायगढ़ और रायपुर की सुरक्षा नहीं कर सकते तो राज्य की सुरक्षा कैसे होगी? ये इस सरकार से पूछना चाहते हैं कि सरकार का नेतृत्व कौन करता है?

साथ ही बैज ने प्रश्न उठाया कि क्या राज्य में दो कानून हैं?एक कानून जहां एफआईआर बिना जाँच के होते हैं, और दूसरा कानून जहां एफआईआर जांच के बाद धरना देने पर होते हैं। गृह मंत्रालय से पूछताछ करके पुलिस एफआईआर करती है और धाराएं लगाती है। डॉ. चरणदास महंत, नेता प्रतिपक्ष, ने कहा कि इन लोगों ने जगह-जगह शराब बेचने की अनुमति दी है। 80 प्रतिशत गांव के दुकानों में भी नशे की गोलियां और दवाएँ उपलब्ध हैं। जो खाने से लोग अपराध कर रहे हैं।

महिला कांग्रेस नेता फूलो देवी नेताम, राज्यसभा सांसद और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत सहित कई महिलाएं सीएम हाउस घेराव करने निकलीं। पुलिस ने महिला कांग्रेसियों को मुख्यमंत्री निवास का घेराव करने से रोका।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button