छत्तीसगढ़
राज्य खेल अलंकरण समारोह में मुख्यमंत्री होंगे शामिल, 502 खिलाड़ियों के बैंक खातों में ट्रांसफर होंगे 60.33 लाख रुपए

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राज्य खेल अलंकरण समारोह 2024 में हिस्सा लेंगे। यह समारोह दोपहर 12:30 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा।
मुख्यमंत्री इस मौके पर राज्य के 502 प्रतिभावान खिलाड़ियों को पुरस्कृत करेंगे, जिनके बैंक खातों में 60.33 लाख रुपए की राशि सीधे ट्रांसफर की जाएगी।
इसके साथ ही, 97 खिलाड़ियों को 76 लाख रुपए की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। कुल मिलाकर, खिलाड़ियों को 1 करोड़ 36 लाख 33 हजार रुपए की धनराशि सम्मान स्वरूप दी जाएगी।